Veer Javano Ki Gathayen | 15th August Special

Creative Vision

15 August Kavita


 वीर जवानों को गाथाएं जिसकी रग रग में बसती है

गंगा यमुना सी नदियाँ जिसके आंचल में बहती है


है यह धरा जहाँ नारी शक्ति का सम्मान

यह है वह भूमि जिसका करें युवा शक्ति आव्हान


हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई

है जहाँ एक दूजे के भाई


प्यार की बूंदों से सींचकर जिसको स्वर्ग बनाया है

मत भूलों वह बलिदान जिसने इसे आजाद कराया है


अपने प्राण और आत्म सम्मान

किया जिस देश पर सब कुर्बान


जिस देश ने दिया पार हर किसी को

दिया गणित का ज्ञान हर मुल्क को


है दिया जगत को शांति का संदेश

अनेकता में एकता दर्शाता उसका हर प्रदेश


योग सिखाकर सम्पूर्ण विश्व को इसने स्वस्थ बनाया

इसने ही तो हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया


करे हर कोई नतमस्तक होकर इसे प्रणाम

ऐसा महान है मेरा हिंदुस्तान

ऐसा महान है मेरा हिंदुस्तान