हरियाली अमावस्या के महत्व

Creative Vision

हरियाली अमावस्या का महत्व 


श्रावण कृष्ण अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहर सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशियों का जश्न है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। गांवों में इस दिन मेले लगाए जाते हैं तो कहीं दंगल का आयोजन भी किया जाता है।


सावन की फूल बहार और खुशनुमे पर्यावरण का स्वागत करने के लिए हरियाली अमावस्या को एक पर्व की भांति मनाया जाता हैं. इस दिन विभिन्न स्थानों पर मेलों और पूजा पाठ का भी आयोजन किया जाता हैं. पीपल तथा आंवले के वृक्ष की इस दिन पूजा कर एक नया वृक्ष लगाने का सकल्प भी किया जाता हैं.


श्रावण अमावस्या पर क्या करना चाहिए? श्रावण अमावस्या पर हमें पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। पवित्र नदी में स्नान करने के साथ साथ हमे इस दिन पितरों की शांति के लिए कर्मकांड भी करवाना चाहिए।